
x
Gujarat गुजरात: गुजरात के सूरत जिले में एक बाग मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि मजदूर ने बाग से 50,000 रुपये के आम चुराए थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बारडोली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एच.एल. राठौर ने बताया कि 21 मई को पांच आरोपियों ने सुरेश वर्मा (48) पर बेरहमी से हमला किया और फिर उसके शव को नहर में फेंक दिया।
राठौर ने संवाददाताओं से कहा, "हत्या के आरोप में अशफाक रेयान, विनोद अग्रवाल, मोहम्मद उमर, दशरथ मौर्य और याकूब अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार किया गया है। अशफाक और अन्य ने कुछ समय पहले बारडोली के अकोटी गांव में एक आम का बाग लीज पर लिया था और वर्मा तथा एक अन्य ग्रामीण को मजदूर के तौर पर रखा था। हाल ही में आरोपियों को शक हुआ कि वर्मा ने बाग से 50,000 रुपये के आम चुराए हैं और उन्हें बाजार में बेच दिया है।" उन्होंने बताया कि 21 मई की रात को आरोपियों ने वर्मा को खेत में एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की।
राठौर ने बताया कि अशफाक ने वर्मा की पत्नी को फोन करके आम चोरी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 50 हजार रुपए मांगे। उन्होंने बताया कि पिटाई से वर्मा की मौत हो जाने के बाद आरोपी उसकी लाश को कार में डालकर कामरेज तालुका की एक नहर में फेंक गए।
TagsGujaratशकमजदूर5 गिरफ्तारGujaratSuspicionLaborer5 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





