
x
Gujarat: गुजरात के कच्छ इलाके में बुधवार देर शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है. भूकंप का केंद्र भचाऊ से 12 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में था. कच्छ इलाके में एक महीने भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं|
नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, गुजरात के कच्छ इलाके में बुधवार शाम करीब 6 बजकर के 55 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया. भूकंप का केंद्र भचाऊ से 12 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में था. भूकंप की तीव्रता 3.4 रिकॉर्ड की गई. बीते दिन भी कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के इससे पहले भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई थी|
कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके
गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप से झटके लगने से लोग घरों से बाहर आ गए. हालांकि इससे किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है. भूकंप का केंद्र बिंदू भचाऊ के उत्तर पूर्व में 12 किलोमीटर बताया जा रहा है|
ग्रीस के क्रेते (Crete) में सुबह-सुबह धरती डोलने से लोग घबरा गए. 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार बुधवार को ग्रीस के क्रेते द्वीप पर 6.3 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप 83 किलोमीटर (51.57 मील) की गहराई पर था. हालांकि भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान की किसी तरह की जानकारी नहीं है|
2001 में भूकंप से हुई थी तबाही
गुजरात में 2001 में आए भूकंप को आज भी याद किया जाता है. 26 जनवरी 2001 को आए विनाशकारी भूकंप के कारण गुजरात के भुज में भारी तबाही हुई थी और बड़ी संख्या में लोगों को मौत हुई थी. हालांकि आज भूकंप के झटकों से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है|
TagsGujaratरिक्टर3.4 तीव्रताभूकंपGujaratRichter3.4 magnitudeearthquakeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





