
x
Gujarat गुजरात: गुजरात के खेड़ा जिले में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक ही परिवार के छह सदस्य नदी में डूब गए, पुलिस के मुताबिक यह घटना कनीज गांव में हुई। मरने वालों की आयु 14 से 21 साल के बीच में हैं।ये सभी खेड़ा के पास मेशवो नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान सभी लोग डूब गए।" पुलिस के मुताबिक सभी छह लोगों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। ये सभी आपस में भाई-बहन थे और नदी में स्नान करने गए थे। गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी छह शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतकों में से दो स्थानीय निवासी थे, जबकि शेष चार अहमदाबाद से आए हुए उनके रिश्तेदार थे, जो छुट्टियां बिताने कणीज गांव आए थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
TagsGujaratनहाते6 नदीडूबे Gujarat6 drowned while bathing in riverजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





