
x
Gujarat गुजरात: गुजरात में खेड़ा जिले के नडियाद में मिलावटी सोडा पीने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि ऐसी संभावना है कि इन तीनों मृतकों ने सोडा की बोतल में कुछ मिलाकर पी लिया था. इनके ब्लड सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजे गए थे. पुलिस के मुताबिक, FSL की रिपोर्ट आ गई है. ब्लड सैंपल में मिथाइल अल्कोहल नहीं मिला है. रविवार शाम को नडियाद के जवाहर नगर इलाके में तीन लोगों ने 'जीरा' नाम का बोतलबंद पेय पदार्थ (सोडा) पी लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई. पुलिस उपाधीक्षक वीआर वाजपेयी ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'शाम 6.30 से 7 बजे के बीच तीनों लोगों को चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात करीब 8 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रथम दृष्टया पता चला है कि किसी बोतलबंद पेय पदार्थ का सेवन करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी.' पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक जांच के लिए खून के नमूने एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी भी अन्य अस्पताल से कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसने देशी शराब पी थी।
TagsGujaratसोडा3 मौतपुलिसअलर्टGujaratsoda3 deathspolicealertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





