गुजरात

ढोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का अनोखा प्रोजेक्ट, जल्द पूरा कर उद्घाटन करेंगे

SHIDDHANT
14 July 2026 9:35 PM IST
ढोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का अनोखा प्रोजेक्ट, जल्द पूरा कर उद्घाटन करेंगे
x
Dholera ढोलेरा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किन्जारापु राम मोहन नायडू ने कहा कि गुजरात में निर्माणाधीन ढोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल अहमदाबाद या गुजरात ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी परियोजना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कर इसका उद्घाटन करना है। राम मोहन नायडू ने कहा, "हमारा उद्देश्य इस परियोजना को जल्द पूरा करना और जल्द इसका उद्घाटन करना है। ढोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। पहली बार ऐसा एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है, जो मैन्युफैक्चरिंग हब, फ्यूचरिस्टिक ग्रीन सिटी और सेमीकंडक्टर हब जैसे बड़े औद्योगिक एवं तकनीकी विकास केंद्रों से जुड़ा होगा।"
उन्होंने बताया कि यह परियोजना भारत के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी। एयरपोर्ट के विकसित होने से क्षेत्र में निवेश, उद्योग, रोजगार और वैश्विक कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह गुजरात को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स और एविएशन हब के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस परियोजना को सफल बनाने के लिए केंद्र और गुजरात सरकार मिलकर काम कर रही हैं। दोनों सरकारों के समन्वय से यह देश की सबसे आधुनिक और अनूठी एयरपोर्ट परियोजनाओं में शामिल होगी। ढोलेरा
इंटरनेशनल
एयरपोर्ट को ढोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (SIR) के विकास की आधारभूत परियोजनाओं में माना जा रहा है। इसके आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक, तकनीकी और हरित शहरी ढांचे के साथ यह परियोजना भारत के भविष्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद है।
Next Story