गुजरात

BJP: वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया का निधन

Rounak Dey
18 May 2023 1:22 PM GMT
BJP: वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया का निधन
x
CM खट्टर ने जताया शोक
हरियाणा | पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से भारतीय जनता पार्टी(BJP) के सांसद रतन लाल कटारिया का आज निधन हो गया है। वह 71 वर्ष के थे। कटारिया पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती थे। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की।
कटारिया पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाते थे, उनके निधन के बाद हरियाणा में शोक की लहर छाई हुई है। आज उनका पार्थिव शरीर पंचकूला आवास पर रखवाया जाएगा और उसके बाद मनीमाजरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल सांसद कटारिया पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में रहते थे।
कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति
Next Story