Breaking News

दिल्ली पुलिस कानूनी समाधान के प्रति महिलाओं को प्रशिक्षित करेगी

4 Feb 2024 6:07 AM IST
दिल्ली पुलिस कानूनी समाधान के प्रति महिलाओं को प्रशिक्षित करेगी
x

दिल्ली: महिलाओं को उनके प्रति होने वाले विभिन्न अपराधों और उनके कानूनी समाधान के प्रति दिल्ली पुलिस एमपॉवर हर महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली पुलिस एक सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज को सोशल मीडिया पर लॉन्च किया जाएगा, ताकि घरों में रहने वाली और बाहर काम करने वाली सभी महिलाओं को इसका …

दिल्ली: महिलाओं को उनके प्रति होने वाले विभिन्न अपराधों और उनके कानूनी समाधान के प्रति दिल्ली पुलिस एमपॉवर हर महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली पुलिस एक सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज को सोशल मीडिया पर लॉन्च किया जाएगा, ताकि घरों में रहने वाली और बाहर काम करने वाली सभी महिलाओं को इसका फायदा मिल सके।

दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि दिल्ली पुलिस महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें जागरूक करने के लिए समय.समय पर कई योजनाएं लाती है। इसी कड़ी के तहत एमपॉवर हर महिला सशक्तिकरण को समर्पित दिल्ली पुलिस का एक और प्रयास है।

एमपॉवर हर एक वीडियो सीरीज है, जिसमें सरल शब्दों में महिलाओं को उनके प्रति होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों और उनके कानूनी समाधान के प्रति हर शनिवार को महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल एमपॉवर हर की 10 सीरीज लॉन्च की जाएंगी। प्रत्येक शनिवार को एक सीरीज सोशल मीडिया पर जारी की जाएंगी।

विभिन्न प्रकार की चीटिंग के प्रति किया जाएगा जागरूक

दिल्ली पुलिस पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि एमपॉवर हर सीरीज में आजकल होने वाली एटीएम, ऑनलाइन चीटिंग/ठगी, तरह.तरह के झांसे देकर पासवर्ड लेकर होने वाली ठगी, एयरपोर्ट पर सामान छोड़ने के बहाने ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर ठगी, शादी से पहले और बाद में होने वाली चीटिंग समेत दर्जनों तरह की चीटिंग/ठगी के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एमपॉवर सीरीज की भाषा सरल होगी, ताकि सभी महिलाओं को आसानी से समझ आ सकें। इस सीरीज सभी सोशल मीडिया में डाला जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंच सके।

Next Story