छत्तीसगढ़

कार की खिड़की से निकलकर स्टंटबाजी, धमतरी-रायपुर रोड में युवकों ने किया हुड़दंग

Nil dhankar
17 May 2025 8:48 AM IST
कार की खिड़की से निकलकर स्टंटबाजी, धमतरी-रायपुर रोड में युवकों ने किया हुड़दंग
x
वीडियो

धमतरी। धमतरी-रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर लापरवाही की हद पार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो छाती गांव के पास का बताया जा रहा है, जहां कुछ युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट और डांस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती कार की विंडो से आधे शरीर को बाहर निकालकर खतरनाक अंदाज में डांस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि हाईवे पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता था।

यह वीडियो उसी रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वाहन सवार ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है।


Next Story
null