
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में युवाओं को उद्यमिता एवं नवाचार के लिए प्रेरित करने स्टार्टअप इंडिया एवं डीपीआईटी के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journey Across State & Districts) कार्यशाला का आयोजन विगत दिवस होटल एकासिया इन में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के युवा उद्यमियों, छात्र-छात्राओं एवं स्टार्टअप में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में नवाचार और स्टार्टअप आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने युवाओं से अपने विचारों को व्यवसायिक रूप देने तथा रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं को नई सोच और नए अवसर प्रदान करती हैं। अन्य अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि TEJAS जैसी पहल से जिले में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं में नवाचार की भावना विकसित होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी तथा जितेन्द्र चंद्राकर सहित जिले के उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं उद्योग संचालनालय से अमेय त्रिपाठी, उप संचालक एवं महाप्रबंधक मोहन लाल साहू ने शासन की औद्योगिक एवं स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं उभरते उद्यमियों को स्टार्टअप से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन, स्टार्टअप पंजीयन प्रक्रिया, शासकीय योजनाओं तथा वित्तीय सहायता एवं निवेश के अवसरों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप की अवधारणा, व्यवसाय मॉडल, नवाचार एवं स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला में आशीष वर्मा (इन्क्यूबेटर), अरविंद द्विवेदी (ईडीआईआई) एवं अभय पारे (एलडीएम) द्वारा प्रतिभागियों को स्टार्टअप स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग सहायता एवं उद्यमिता विकास के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई, पॉलिटेक्निक, पीजी कॉलेज एवं माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं एवं प्रतिभागी शामिल हुए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





