छत्तीसगढ़

जमानत पर छूटे आरोपी ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
25 Feb 2023 8:55 AM IST
जमानत पर छूटे आरोपी ने किया सुसाइड
x

सांकेतिक फोटो  

छग

भिलाई। जेवरा सिरसा इलाके के सिरसा खुर्द में देर रात हत्या के आरोपी अलख निरंजन जोशी ने फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह जब परिजन उसे कमरे में गए तो घटना का पता चला। पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय अलग निरंजन कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था।

वर्ष 2022 में आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बारातियों से मारपीट की थी। घटना में एक बाराती की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अलख निरंजन समेत बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस को परिजन ने बताया कि जेल से जमानत पर छूटने के बाद से अलख निरंजन डिप्रेशन में था। संभवत: इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।

Next Story