छत्तीसगढ़
लकड़ी काटने के विवाद में युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
3 Nov 2025 11:26 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है, जहां लकड़ी काटने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस झगड़े में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह सनसनीखेज वारदात ग्राम जोराडोल (सुगापारा) की है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि मृतक इंदबल मांझी (40 वर्ष) का गांव के ही कुछ लोगों से लकड़ी काटने को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि 18 और 19 अक्टूबर को इंदबल को चार ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा था। मारपीट के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे खून की उल्टी होने लगी। परिजन उसे गंभीर हालत में अंबिकापुर शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन 20 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
पत्नी का बयान बना अहम सुराग
जांच के दौरान मृतक की पत्नी सुनोबाई ने बताया कि उसके पति पर गांव के हृदन उर्फ हिरदन साय (36 वर्ष), डोमन साय मांझी (33 वर्ष), अशोक मांझी (35 वर्ष) और नईहर साय (45 वर्ष) ने हमला किया था। सुनोबाई के मुताबिक, पहले दिन तीन आरोपियों ने हाथ-पैर से पीटा था और अगले दिन नईहर साय ने लकड़ी की लाठी से वार किया, जिससे उसके पति की हालत बिगड़ गई। पत्थलगांव पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर चारों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हमले में प्रयुक्त लकड़ी की लाठी भी जब्त कर ली है।
हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया है। पर्याप्त सबूत मिलने पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया, “थाना पत्थलगांव क्षेत्र में मारपीट के कारण आई चोटों से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई थी। जांच में आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।” गांव में इस घटना के बाद से तनाव और शोक का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





