
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की विशेष टीम ने गरियाबंद जिले में नकली कफ सिरप बेचने के मामले में एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया है। औषधि परीक्षण प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने पर यह स्पष्ट हुआ कि सिरप पूरी तरह अमानक और नकली था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा हाल के महीनों में दवा दुकानों, थोक विक्रेताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स पर लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में औषधि निरीक्षक, गरियाबंद ने एक संदिग्ध दवा “बेस्टो कॉफ ड्राई कॉफ फार्मूला” का नमूना लिया था।
लेबल पर नहीं थी बैच, निर्माण व एक्सपायरी तिथि
जांच के दौरान औषधि निरीक्षक को संदेह हुआ, क्योंकि उक्त कफ सिरप की शीशी पर बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि का कोई उल्लेख नहीं था। नियमों के अनुसार, किसी भी औषधि के पैक पर यह जानकारी अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए। नमूना जांच के लिए राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि औषधि गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी और उसे अमानक (Substandard) घोषित कर दिया गया।
निर्माता फर्म ने कहा- यह हमारी बनाई दवा नहीं
रिपोर्ट के आधार पर जब विभाग ने दवा के लेबल पर उल्लेखित निर्माता फर्म से संपर्क किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि “बेस्टो कॉफ ड्राई कॉफ फार्मूला” नामक यह उत्पाद उनके द्वारा निर्मित नहीं किया गया है। इस जवाब के बाद प्रशासन ने पुष्टि की कि यह नकली औषधि (Spurious Drug) है, जिसका लेबल और पैकिंग जाली थी।
मेडिकल संचालक गिरफ्तार
मामले की विवेचना के बाद विभाग ने कुलेश्वर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स के संचालक सीताराम साहू को गिरफ्तार किया। उस पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली कफ सिरप की सप्लाई कहां से हुई थी और इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है।
नकली दवाओं के खिलाफ सख्त रुख
खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ ने साफ किया है कि नकली या अमानक दवाओं के निर्माण और बिक्री पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है। विभाग लगातार औषधि दुकानों की जांच कर रहा है और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध या बिना लेबल वाली दवा की खरीद से बचें, और यदि ऐसी औषधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि राज्य में जनस्वास्थ्य और दवाओं की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsरायपुरगरियाबंदखाद्य एवं औषधि प्रशासननकली दवाकफ सिरपबेस्टो कॉफ ड्राई फार्मूलाऔषधि निरीक्षकऔषधि परीक्षण प्रयोगशालासीताराम साहू गिरफ्तारऔषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940RaipurGariabandFood and Drug Administrationfake medicinecough syrupBesto Cough Dry Formuladrug inspectordrug testing laboratorySitaram Sahu arrestedDrugs and Cosmetics Act 1940छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





