छत्तीसगढ़

फिल्टर प्लांट के पास गायब हुआ युवक, नदी में तलाश जारी

Nil dhankar
17 Oct 2025 11:04 AM IST
फिल्टर प्लांट के पास गायब हुआ युवक, नदी में तलाश जारी
x
छग

सूरजपुर. जिले के बिश्रामपुर में एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि युवक अपने रिश्तेदारों के साथ शराब पीने निकला था. इस बीच वह फिल्टर प्लांट के पास से गुजरते हुए अचानक गायब हो गया. आशंका जताई जा रही है कि नदी पार करते समय वह बह गया होगा.

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर बिश्रामपुर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. पिछले दो घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हालांकि, अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


Next Story
null