छत्तीसगढ़

नेशनल हाइवे 30 में युवक की मौत, स्टॉपर से टकराई बाइक

Nil dhankar
29 Nov 2025 10:30 AM IST
नेशनल हाइवे 30 में युवक की मौत, स्टॉपर से टकराई बाइक
x
छग

केशकाल. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित मांझीआठगांव में रात 8:30 बजे भीषण हादसा हुआ. सड़क पर सुरक्षा के लिए लगाए गए स्टॉपर से एक बाइक सवार किरण नेताम अनियंत्रित होकर सामने से आती बाइक से टकरा गया. घटना में किरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मंगल राम नाग गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचार जारी है.

बताया जा रहा है कि स्कूल में आयोजित जोन स्तरीय कार्यक्रम के कारण स्टॉपर लगाए गए थे, लेकिन चेतावनी संकेत स्पष्ट नहीं थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और संकेतकों में लापरवाही का आरोप लगाया है और प्रशासन से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null