बिलासपुर नेशनल हाईवे में युवक की मौत, क्षतिग्रस्त हालत में मिली बाइक

बिलासपुर। एक युवक की लाश नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों पर मिली है। शव से करीब 30 मीटर दूर युवक की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी, जिसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया होगा, जिससे युवक बाइक से गिरकर दूर झांड़ियों के बीच गिरा होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।
पुलिस सूचना मिली कि एक युवक की लाश बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों पर पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास की तलाश ली, तब कुछ दूर पर युवक की बाइक क्रमां CG- 07 CM -6136 क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ होगा। आशंका है कि हादसे में युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चूरी में रखा गया है। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। साथ ही उसके परिजन की भी जानकारी जुटाई जा रही है।





