छत्तीसगढ़

पिट्ठू बैग में छिपाकर शराब बिक्री, गंज इलाके में युवक अरेस्ट

Nil dhankar
19 July 2026 2:51 PM IST
पिट्ठू बैग में छिपाकर शराब बिक्री, गंज इलाके में युवक अरेस्ट
x

रायपुर। गंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गंज क्षेत्रांतर्गत चूना भट्ठी स्थित मंदिर के पास दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति अपने पास रखंे बैग में अवैध शराब लेकर उसकी बिक्री करने की फिराक में है।

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी की गई। टीम ने संदेही व्यक्ति को चिन्हांकित कर घेराबंदी करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रूपेश पटेल बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके कब्जे में रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें अवैध शराब रखी हुई मिली। शराब के कब्जे एवं विक्रय के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर वह किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

आरोपी रूपेश पटेल को गिरफ्तार उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें *कुल 86 नग पौवा तथा 05 नग अध्धी देशी शराब, बिक्री नगदी रकम तथा घटना से संबंधित एक होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 क्यू टी 1186 जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 214/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

रूपेश पटेल पिता स्व. अनिल पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी आजाद चौक सतनामी पारा भानसोज थाना आरंग जिला रायपुर। हाल पता- टुरी हटरी थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

Next Story