छत्तीसगढ़

नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार, 216 कैप्सूल और नकदी बरामद

Shantanu Roy
6 July 2025 8:39 PM IST
नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार, 216 कैप्सूल और नकदी बरामद
x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले की कुरूद पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री करते एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 216 नग नशीली कैप्सूल और नकद 300 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(ख) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

📌 मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई
कुरूद पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि अटल आवास कुरूद निवासी भूपेन्द्र साहू नहर पार, गमछे में छिपाकर नशीली दवाएं बेच रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और 19 वर्षीय आरोपी भूपेन्द्र साहू पिता चंद्रकुमार साहू को दबोच लिया।

📦 भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल बरामद
आरोपी की तलाशी के दौरान NX (Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen) युक्त SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल की 27 पत्तियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 216 कैप्सूल (वजन 83.160 ग्राम) मौजूद थे। इनकी अनुमानित कीमत 2,397.60 रुपए बताई गई है। इसके साथ ही 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।

⚖️ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पूरी कार्यवाही गवाहों की मौजूदगी में की गई और बरामद कैप्सूल को विधिवत सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य NDPS Act की धारा 22(ख) के तहत अपराध की श्रेणी में आने पर, कुरूद थाना में अपराध क्रमांक 177/2025 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में सउनि सुरेश नंद, प्रआर जय कन्नौजे, आरक्षक हेमंत सिन्हा, गोपाल चंद्राकर, और शिवचरण कुर्रे की विशेष भूमिका रही।

📢 पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या उपयोग की जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
Next Story