छत्तीसगढ़
पटवारी वसूली केस: हसन आबिदी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, कई खुलासों की उम्मीद
Shantanu Roy
6 July 2025 7:46 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। चर्चित पटवारी से जबरिया वसूली मामले में रायपुर पुलिस ने आरोपी हसन आबिदी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी हसन आबिदी को थाना टिकरापारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसे पहले न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, लेकिन जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अब पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे जरूरी पूछताछ की जा सके।
पीएम आवास योजना में ठगी का आरोप
एसएसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हसन आबिदी ने पीएम आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी की है। वह लोगों को घर दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी में और कौन-कौन शामिल था, और आरोपी किन-किन घटनाओं में और संलिप्त है।
संदिग्धों से संबंध और मिलीभगत की होगी जांच
एसएसपी ने कहा कि रिमांड अवधि में पुलिस यह भी जानने की कोशिश करेगी कि:
आरोपी हसन आबिदी की मिलीभगत किन लोगों से थी?
किसके संरक्षण में वह इस तरह की गतिविधियां कर रहा था?
किन लोगों को वह धौंस देकर पैसे वसूलता था?
क्या है मामला
इससे पहले पुलिस ने हसन आबिदी को पटवारी से अवैध वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि वह खुद को रसूखदार बताकर सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने और फर्जी कार्रवाई से बचाने के नाम पर वसूली करता था।
Tagsपटवारी वसूली मामलाहसन आबिदी गिरफ्तारीपुलिस रिमांडपीएम आवास ठगीरायपुर क्राइमजबरन वसूलीHasan Abidi arrestpatwari extortion casepolice remandPM Awas scamRaipur crimeforced extortioninterrogationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





