छत्तीसगढ़

कार के सनरूफ से निकल युवती ने की स्टंटबाजी, बिलासपुर पुलिस लें संज्ञान में

Nil dhankar
18 Jun 2026 10:15 AM IST
कार के सनरूफ से निकल युवती ने की स्टंटबाजी, बिलासपुर पुलिस लें संज्ञान में
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बार फिर स्टंटबाजी का खतरनाक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवती चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तिफरा ओवरब्रिज के पास का है। वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही है। इसी दौरान कार के सनरूफ से बाहर निकलकर एक युवती स्टंट करती दिखाई दे रही है। युवती का यह करतब न सिर्फ उसकी खुद की जान के लिए खतरा बन सकता था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता था। स्टंट का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे लापरवाही बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बिलासपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में पुलिस लगातार स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद युवाओं में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करने का जुनून कम होता नजर नहीं आ रहा है।

Next Story