छत्तीसगढ़
प्रेम संबंध के विवाद में युवती की हत्या, आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 April 2026 12:34 AM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। जिले के फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका सेतगंगा क्षेत्र की रहने वाली थी, जो 12-13 अप्रैल की दरम्यानी रात घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। सुबह परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 अप्रैल को सुबह करीब 12 बजे गाड़ाघाट के पगडंडी मार्ग पर एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर की सूचना के आधार पर लालाराम यादव (38 वर्ष) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के साथ प्रेम संबंध था और वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी दबाव से परेशान होकर उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत उसने 12 अप्रैल को युवती को फोन कर बुलाया और बाइक से गाड़ाघाट ले गया। वहां पहुंचकर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए उसका मोबाइल फोन ग्राम छटन के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक (CG-28 B-7299) बरामद कर ली है। मामले में पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला गंभीर आपराधिक श्रेणी का है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है और कहा है कि ऐसे मामलों में समय रहते हस्तक्षेप जरूरी है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Tagsमुंगेली हत्याप्रेम प्रसंग विवादगर्लफ्रेंड मर्डरफास्टरपुर सेतगंगाआरोपी गिरफ्तारछत्तीसगढ़ अपराधगला घोंटकर हत्याMungeli murderlove affair disputegirlfriend murderFasterpur Setgangaaccused arrestedChhattisgarh crimestrangulationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





