
x
Jammu जम्मू: पुलिस ने लंबे समय से सक्रिय एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कुख्यात गैंगस्टर और ड्रग्स तस्कर गुलजार अहमद उर्फ लाउ गुज्जर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।
एसएसपी ने बताया कि लाउ गुज्जर के खिलाफ जम्मू में 27 एफआईआर दर्ज हैं, जबकि देशभर में विभिन्न नामों से उसके खिलाफ करीब 100 मामले दर्ज हैं। वह जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में फैले एक अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का सरगना था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए कराई जाती थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी को 4 अप्रैल 2026 को मीरां साहिब पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूरे नेटवर्क की जांच के लिए एसपी मुख्यालय अन्ना सिन्हा (आईपीएस) के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम में मीरां साहिब और बिश्नाह थाना पुलिस को शामिल किया गया।
अब तक इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। करीब 20 संदिग्धों से पूछताछ भी की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।
एसएसपी जोगिंदर सिंह ने बताया कि यह गिरोह हत्या, उगाही और नशा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था। पुलिस अब इस नेटवर्क के पूरे तंत्र को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने '100 दिन संकल्प' अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे के आदी लोगों के पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में भेजा जा रहा है।
एसएसपी ने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और अपराध व नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ सतर्क रहकर जानकारी साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जम्मू पुलिस अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी और क्षेत्र को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Tagsजम्मू पुलिसगुलजार अहमदलाउ गुज्जरड्रग्स तस्करीपाकिस्तान ड्रोनअंतरराज्यीय नेटवर्कSIT जांचनशा तस्कर गिरफ्तारीजम्मू-कश्मीरनशामुक्त अभियानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





