छत्तीसगढ़
अभनपुर में इनोवा से कुचलकर युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
17 Jan 2026 7:27 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में 15 जनवरी 2026 को हुए सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला रोडरेज से शुरू होकर युवक की नृशंस हत्या में तब्दील हो गया, जिसमें आरोपियों ने इनोवा कार से कुचलकर युवक की जान ले ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 103 (1), 296, 115 (2), 191 (2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। घटना 15 जनवरी 2026 की दोपहर लगभग 3 बजे की है, जब मोनफोर्ट स्कूल के पास एनएच-30 के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर थाना अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मौके पर शव की पहचान ग्राम केंद्री निवासी कैलाश तिवारी के रूप में हुई। मृतक के भाई कौशल तिवारी की रिपोर्ट पर बिना नंबरी मर्ग कायम कर शव पंचनामा एवं मर्ग जांच की कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि कैलाश तिवारी अपने दोस्तों के साथ एक्टिवा का पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण वाहन को धक्का देकर पेट्रोल पंप की ओर ले जा रहा था।
इसी दौरान अभनपुर की ओर एनएच-30 पर रॉन्ग साइड से आ रही इनोवा कार ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जब कैलाश और उसके दोस्तों ने वाहन चालक को ठीक से गाड़ी चलाने की बात कही, तो कार सवार कुछ दूरी पर वाहन रोककर नीचे उतरे और गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्का व ठोस वस्तुओं से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान कैलाश के साथ मौजूद अजय नामक युवक ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया, जिससे कार सवार लोग वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद दो-तीन अन्य लोग मौके पर पहुंचे और फिर से गाली-गलौच व मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान हेमंत साहू के सिर और हाथ में चोट आई। जान बचाने के प्रयास में कैलाश और उसके साथियों ने फिर चाकू से हमला किया, जिससे कुछ लोगों को चोटें आईं।
इसके बाद सभी आरोपी अपनी कार में बैठकर भागने लगे। तभी कैलाश तिवारी ने कार के सामने आकर वाहन रोकने का प्रयास किया। इसी समय इनोवा कार चालक डिलेश मंडावी ने अपने साथियों लिलेश सेन, चंदन यादव, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, मनीष साहू और रितेश उर्फ रिंकू साहू के साथ मिलकर हत्या की नीयत से कार को कैलाश के ऊपर चढ़ा दिया। कार की चपेट में आने से कैलाश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी डिलेश मंडावी, लिलेश सेन, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू और मनीष साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इनोवा कार क्रमांक CG-04-NF-8602 को आरोपी डिलेश मंडावी से गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पांचों आरोपियों को 17 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में दो आरोपी चंदन यादव और रितेश उर्फ रिंकू साहू की गिरफ्तारी अभी शेष है, जिनकी तलाश जारी है।
Tagsअभनपुर हत्या मामलारायपुर क्राइम न्यूजइनोवा से कुचलकर हत्यारोडरेज हत्याकैलाश तिवारी हत्याएनएच 30 हादसाअभनपुर थानाCG Crime Newsइनोवा जब्तबीएनएस हत्या धाराटिकरापारा आरोपीग्राम केंद्री हत्याAbhanpur murder caseRaipur Crime Newsmurder by crushing with Innovaroad rage murderKailash Tiwari murderNH 30 accidentAbhanpur police stationInnova seizedBNS murder sectionTikrapara accusedGram Kendri murderछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





