छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, तिफरा की कबाड़ी दुकान सील
Shantanu Roy
17 Jan 2026 6:21 PM IST

x
लाखों के कटे वाहन पार्ट्स जब्त
Mungeli. मुंगेली। वाहन चोरी के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए मुंगेली और बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के तहत बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में स्थित कबाड़ी दुकान संचालक फिरोज मेमन की दुकान को सील कर दिया गया है, वहीं सरगांव हाइवे पर लाखों रुपये के कटे हुए वाहन पार्ट्स से भरा एक हाईवा वाहन जब्त किया गया है। पुलिस को आशंका है कि जब्त किए गए वाहन पार्ट्स चोरी की गई मोटरसाइकिलों, कारों और अन्य वाहनों के हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 जनवरी 2025 की रात्रि मुंगेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर की ओर से सरगांव मार्ग होते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिलों एवं अन्य वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स एक हाईवा वाहन में भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल मुंगेली और थाना सरगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरगांव हाइवे पर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान एक संदेहास्पद हाईवा वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में हाईवा के भीतर मोटरसाइकिल, कार एवं अन्य वाहनों के कटे हुए पार्ट्स, बैटरियां और भारी मात्रा में लोहे का सामान बरामद किया गया। मौके पर हाईवा चालक रूपनाथ सिंह पिता सोबरन मरकाम, उम्र 23 वर्ष, निवासी खड़गवा, थाना खड़गवा, जिला चिरमिरी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी चालक ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि यह सारा सामान फिरोज मेमन, निवासी तिफरा, बिलासपुर द्वारा खरीदा गया है। आरोपी के अनुसार, बिलासपुर क्षेत्र में चोरी की गई गाड़ियों को फिरोज मेमन अपनी कबाड़ी दुकान में लाकर कटवाता था और उनके पार्ट्स अलग-अलग स्थानों पर खपाए जाते थे। इस बयान के आधार पर पुलिस ने हाईवा वाहन और उसमें लदे सभी कटे हुए वाहन पार्ट्स को थाना सरगांव में धारा 106 बीएनएसएस के तहत विधिवत जप्त किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने तत्काल संज्ञान लिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
इसके बाद 16 जनवरी 2025 को सायबर सेल मुंगेली और थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से तिफरा स्थित मुख्य आरोपी फिरोज मेमन की कबाड़ी दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई। छापे के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में मोटरसाइकिल, कार, ट्रक एवं अन्य वाहनों के कटे हुए पार्ट्स, लोहे की सामग्री, वजन मशीन, लोहे काटने की मशीन, गैस कटर, गैस सिलेंडर और कंप्रेशर मशीन बरामद की गई। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को जब्त करते हुए कबाड़ी दुकान को विधिवत सील कर दिया। हालांकि छापे के दौरान मुख्य आरोपी फिरोज मेमन पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, प्रभारी सायबर सेल मुंगेली, निरीक्षक किशोर कैवर्त, प्रभारी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर, उप निरीक्षक संतोष शर्मा, प्रभारी थाना सरगांव सहित मुंगेली एवं बिलासपुर जिले की संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई वाहन चोरी के बड़े रैकेट की ओर इशारा करती है और आगे की जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें संदिग्ध कबाड़ी दुकानों या वाहन पार्ट्स की अवैध खरीद-बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Tagsमुंगेली पुलिसबिलासपुर पुलिससंयुक्त कार्रवाईवाहन चोरीकबाड़ी दुकान सीलफिरोज मेमनकटे वाहन पार्ट्ससरगांव हाइवेहाईवा जब्तसायबर सेलMungeli PoliceBilaspur Policejoint actionvehicle theftscrap shop sealedFiroz Memoncut vehicle partsSargaon HighwayHiva seizedCyber Cellछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





