छत्तीसगढ़

होटल में युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट छोड़ा

Nilmani Pal
28 Oct 2025 7:06 AM IST
होटल में युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट छोड़ा
x
पढ़े पूरी खबर

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर के रेवाड़ीह चौक स्थित एक निजी होटल में युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार निजी होटल के कमरा नंबर 306 में एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान 29 वर्षीय शुभम देवांगन निवासी अंबागढ़ चौकी के रूप में हुई है। बताया गया है कि शुभम एक दिन पहले होटल में ठहरा हुआ था। दूसरे दिन जब उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो होटल प्रबंधन ने किसी अनहोनी की आशंका में स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में युवक का शव बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि युवक के शव के पास से गोलियों के खाली पत्ते और सुसाइड नोट भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक ने आत्महत्या की है। मामले की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है।


Next Story
null