युवा व्यापारी ने ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइड से परिजन सदमे में

दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा में शुक्रवार सुबह एक युवक ने ब्लेड से खुद का गला काट कर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक की कुछ समय पहले ही शगाई टूटी थी। इसके बाद दूसरे रिश्ते नहीं आ रहे थे। इसकी वजह से वो कई दिनों से डिप्रेशन में था।
युवक की पहचान भूपेंद्र कुमार सेन (30 वर्ष), पिता नरेंद्र कुमार सिंह, वार्ड क्रमांक 2 अहिवारा निवासी के रूप में हुई है। युवक ने अपने ही घर के बाथरूम में ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की है। भूपेंद्र के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अविवाहित था और घर में ही किराना दुकान चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह घर के बाथरूम में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिवार को शक हुआ। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। भूपेंद्र ने ब्लेड से अपना गला काट लिया था। तुरंत इसकी सूचना नंदिनी पुलिस को दी गई।
सूचना पर थाना प्रभारी पारस ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले भूपेंद्र की शगाई टूटी थी। इसके बाद से ही वह तनाव में रहने लगा था। यही वजह उसकी आत्महत्या का कारण मानी जा रही है।





