
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रायपुर एयरपोर्ट के बागान में भानपुरी योग आश्रम के योग प्रशिक्षकों द्वारा विमानतल पर कार्य करने वाले कार्मिकों को योग अभ्यास कराया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में योग के इतिहास के बारें में बताया गया और अंत में को योग को अपनाने की शपथ दिलाई गई।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रायपुर एयरपोर्ट के बागान में भानपुरी योग आश्रम के योग प्रशिक्षकों द्वारा विमानतल पर कार्य करने वाले कार्मिकों को योग अभ्यास कराया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में योग के इतिहास के बारें में बताया गया और अंत में को योग को अपनाने की शपथ दिलाई गई । pic.twitter.com/ZgqWG1JgKh
— Raipur Airport (@aairprairport) June 21, 2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग रीमा साहू ने बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग किया। रीमा माना इलाके में रहती हैं और सिलाई कढ़ाई का काम करती हैं। यहां बुजुर्ग महिला के साथ मुस्लिम, ईसाई समाज की महिलाओं ने भी आसन लगाए।
वहीं सीएम साय ने जशपुर में, डिप्टी सीएम साव मुंगेली और रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी ने योग किया। राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में योग कर रहे हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।





