छत्तीसगढ़

माना एयरपोर्ट में भी मनाया गया योग दिवस

Nil dhankar
21 Jun 2026 10:10 AM IST
माना एयरपोर्ट में भी मनाया गया योग दिवस
x

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भनपुरी योगाश्रम, के अनुभवी योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में आयोजित किया गया।


इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर योगेश नागाइच ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास में सहभागिता की। कार्यक्रम में एयरपोर्ट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

नागाइच ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए नियमित योगाभ्यास के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग तनाव को कम करने, कार्यक्षमता बढ़ाने तथा सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

Next Story