छत्तीसगढ़

मौसम को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट, बस्तर संभाग में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

Nil dhankar
5 Jun 2025 8:10 AM IST
मौसम को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट, बस्तर संभाग में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, कुछ इलाकों में अभी भी हल्की बारिश तो कहीं आसमान में बादल छाए रहते हैं। बात करें आज कि तो मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए प्रदेशभर में मिलाजुला मौसम रहने की बात कही है।

IMD के मुताबिक, अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं फिलहाल कमजोर हैं, जिससे मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। यानी जोरदार बारिश के आसार अभी नहीं हैं, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

कुछ स्थानों पर गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 5 जून को कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इन हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश भी होगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि, खुले मैदान, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।


Next Story
null