छत्तीसगढ़

25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Nilmani Pal
2 Aug 2025 8:05 AM IST
25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
x

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम करवट लेगा. मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आज सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है.

पिछले 24 में प्रदेश के सभी संभागों के कई स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश हुई. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने और वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में हल्की वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

Next Story
null