छत्तीसगढ़
रायपुर रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान मनाया जा रहा
Shantanu Roy
26 May 2025 7:11 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 (22 मई से 5 जून) के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस वर्ष का अभियान केवल एक दिन तक सीमित न होकर एक विस्तारित चरणबद्ध में क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें चरणबद्ध रूप से जागरूकता, संवाद, और व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26 मई 2025 को यात्रियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत डब्ल्यू आर एस कॉलोनी एवं रायपुर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड्स द्वारा जागरुकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें प्लास्टिक उपयोग में कमी और सिंगल उसे प्लास्टिक के नुकसानों को समझाते हुए रैली निकाली गई । जिसमें मुख्य स्टेशन प्रबंधक सहित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, स्काउट गाइड्स सफ़ाई कर्मियों, वेंडरों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।नुककड़ मे नेतृत्व एस अरुण मुदलियार, नंदिनी गौंड, पी गोपाल नायडू, जग्गनाथ दास ,माम्पी दास, विमल दास, आकांशा का था स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स ने कार्यक्रम को सफल बनाया। रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा सहित मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बीच भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





