छत्तीसगढ़

विश्व मलेरिया दिवस पर दुर्ग में कार्यशाला और जागरूकता रैली

Shantanu Roy
26 April 2026 11:26 PM IST
विश्व मलेरिया दिवस पर दुर्ग में कार्यशाला और जागरूकता रैली
x
छग
Durg. दुर्ग। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिलेभर में कार्यशाला और जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस वर्ष का थीम “मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित, अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” रखा गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से मादा एनाफिलीस मच्छर से फैलने वाले मलेरिया के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता और सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण उपाय हैं। कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा मलेरिया के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों जैसे प्रवासी मजदूर और सीमावर्ती समुदायों को विशेष रूप से जागरूक करने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मादा एनाफिलीस मच्छर से मलेरिया, मादा क्यूलेक्स से हाथीपांव (फाइलेरिया) और मादा एडीज मच्छर से डेंगू जैसी बीमारियाँ फैलती हैं।

जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि कूलर, गमले, टायर और अन्य स्थानों पर जमा पानी में मच्छरों के लार्वा पनपते हैं, जिन्हें रोकना आवश्यक है। इसके लिए टेमिफॉस और मेलाथियान जैसी कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से लार्वा नष्ट करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मितानिनों को नारा लेखन और ग्रामीण स्वास्थ्य समितियों को बैठकें आयोजित कर जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही लोगों से मच्छरदानी के उपयोग और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि मलेरिया उन्मूलन तभी संभव है जब समुदाय सक्रिय रूप से भागीदारी निभाए और स्वच्छता नियमों का पालन करे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने मलेरिया मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
Tagsविश्व मलेरिया दिवसदुर्गजागरूकता रैलीमलेरियास्वास्थ्य विभागएनाफिलीस मच्छरडेंगूफाइलेरियास्वच्छताजन-जागरूकताWorld Malaria DayDurgAwareness RallyMalariaHealth DepartmentAnopheles MosquitoDengueFilariasisCleanlinessPublic Awarenessछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story