छत्तीसगढ़

गरम डस्ट में गिरे मजदूर, स्पंज आयरन प्लांट में हादसा

Nil dhankar
16 Jun 2025 2:59 PM IST
गरम डस्ट में गिरे मजदूर, स्पंज आयरन प्लांट में हादसा
x
छग

बिलासपुर/मुंगेली। बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, यहां दो लोग ऊपर से नीचे गरम डस्ट में गिर गए। दोनों मेंटनेंस के लिए शेड में चढ़े थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराने की बात कही जा रही है। वहीं, ये पूरा मामला मुंगेली जिले के रामबोड़ का बताया जा रहा है।


Next Story
null