छत्तीसगढ़

नर्मदा कोल्ड्रिंक फैक्ट्री में अमोनिया गैस से मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

Shantanu Roy
10 April 2026 10:43 PM IST
नर्मदा कोल्ड्रिंक फैक्ट्री में अमोनिया गैस से मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर्मदा कोल्ड्रिंक फैक्ट्री में काम करने वाला एक मजदूर अमोनिया गैस की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल मजदूर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। यह पूरा हादसा 18 मार्च का बताया जा रहा है, लेकिन मामले को लेकर अब फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, रोज की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी स्टाफ राजेंद्र कुमार कौशिक अचानक
अमोनिया गैस
के संपर्क में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। उनके शरीर का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ, जबकि हाथ और सीना भी बुरी तरह जल गए। घटना के समय अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद स्टाफ ने तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही घायल मजदूर को मगरपारा स्थित किम्स हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।


वहां उनका लगभग 13 दिन तक इलाज चला, जिसके बाद 31 मार्च को उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सबसे गंभीर बात यह है कि घटना को एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी नहीं दी। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से घायल मजदूर के नाम पर मेमो तैयार कर सिरगिट्टी थाने भेजा गया, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने न तो घटनास्थल का निरीक्षण किया और न ही मजदूर का बयान दर्ज किया। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर भी
सवाल उठ
रहे हैं। सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि किम्स अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है, लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने कोई नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल घायल मजदूर का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं इस घटना ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsबिलासपुरसिरगिट्टीऔद्योगिक क्षेत्रनर्मदा कोल्ड्रिंक फैक्ट्रीअमोनिया गैसमजदूर घायलराजेंद्र कुमार कौशिकहादसागंभीर झुलसअपोलो अस्पतालकिम्स हॉस्पिटलइलाजफैक्ट्री प्रबंधनलापरवाहीसुरक्षा मानककार्यस्थल हादसागैस रिसावश्रमिक सुरक्षापुलिस जांचसिरगिट्टी थानामेमो रिपोर्टअस्पताल रेफर18 मार्च हादसाघटना दबाने का आरोपप्रबंधन पर आरोपऔद्योगिक सुरक्षाघायल मजदूरअस्पताल भर्तीजांच की मांगछत्तीसगढ़ समाचारBilaspurSirgittiIndustrial AreaNarmada Cold Drink FactoryAmmonia GasWorker InjuredRajendra Kumar KaushikAccidentSerious BurnsApollo HospitalKims HospitalTreatmentFactory ManagementNegligenceSafety StandardsWorkplace AccidentGas LeakWorker SafetyPolice InvestigationSirgitti Police StationMemo ReportReferred to Hospital18 March AccidentAllegation of Suppressing the IncidentAllegation on ManagementIndustrial SafetyInjured WorkerHospital AdmissionDemand for InvestigationChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story