छत्तीसगढ़

तहसील दफ्तर में कामकाज ठप

Nilmani Pal
29 July 2025 8:16 AM IST
तहसील दफ्तर में कामकाज ठप
x

रायपुर। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले तीन दिनों के सामूहिक अवकाश और हड़ताल पर है। इस स्ट्राइक के पहले दिन राजस्व अफसरों ने जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था तो आज दूसरे दिन वह संभागो में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वही कल हड़ताल के आखिर दिन तहसीलदार संगठन राजधानी रायपुर में प्रदर्शन कर शासन का ध्यानाकर्षण करेंगे।

गौरतलब है कि कि छत्तीसगढ़ राज्य के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने अवकाश लेते हुए तीन दिनों के विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने 17 सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

तहसीलदारों ने “संसाधन नहीं तो काम नहीं” का नारा देते हुए सोमवार को अपने तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत की है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा शासन से लंबे समय से अपनी समस्याओं को दूर करने की मांग की जा रही है। संघ की ओर से पहले भी शासन-प्रशासन को बार-बार इन मांगों से अवगत कराया गया है। लेकिन, कोई ठोस पहल न होने की स्थिति में अब प्रदेशभर के राजस्व अधिकारियों को आंदोलन की राह पर उतरना पड़ रहा है।

Next Story
null