छत्तीसगढ़

अमरपुरी मोहल्ले में महिलाओं को दी गालियां, तलवार भी लहराया

Shantanu Roy
16 July 2025 5:46 PM IST
अमरपुरी मोहल्ले में महिलाओं को दी गालियां, तलवार भी लहराया
x
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के अमरपुरी स्थित भीम नगर मोहल्ले में रह रही एक महिला ने अपने मोहल्ले में हो रहे उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी की गंभीर शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पीड़िता, जो गृहणी हैं और कक्षा 12वीं तक शिक्षित हैं, ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक युवक आला ठाकुर ऊर्फ प्रदीप ठाकुर, निवासी कुशालपुर, अपने साथियों कालू पठान, शुभम पाण्डेय और बाऊ (पिता संतोष देवांगन, निवासी शिव मंदिर के पास, अमरपुरी) के साथ मोहल्ले में आकर गाली-गलौच और धमकियां दे रहे हैं।


महिला ने बताया कि ये युवक सार्वजनिक रूप से अश्लील गालियां देते हैं और तलवार लहराते हैं, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। जब मोहल्ले वालों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिससे महिलाओं और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए 14 जुलाई 2025 को सुबह करीब 11 बजे ये युवक फिर से मोहल्ले में आकर गाली-गलौच कर रहे थे, जिसके बाद महिला स्थानीय वकील परीक्षित कुमार तिवारी और मोहल्ले के अन्य लोगों मधु देवांगन, पार्वती देवांगन, रोशनी सोनी, खोरबहरीन देवांगन, लता देवांगन, निर्मला देवांगन, अमरीका देवांगन और सुनंदा गुलकारी के साथ थाना पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
Next Story