भारत
पहलगाम आतंकी हमला: 26 लोगों की हत्या के बाद आतंकियों ने मनाया था जश्न, रूह कंपा देने वाला खुलासा
jantaserishta.com
16 July 2025 4:21 PM IST

x
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि इस जघन्य कृत्य के तुरंत बाद आतंकवादियों को हवा में गोलियां चालकर जश्न मनाते हुए देखा गया था. सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, बैसरन घाटी में हमला करने वाले तीन आतंकियों ने इस जघन्य कृत्य के तुरंत बाद हवा में गोलियां चलाकर जश्न मनाया था.
इस मामले की जांच में एक बड़ी सफलता एक अहम चश्मदीद गवाह से मिली है, जिसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के लिए एक महत्वपूर्ण खुफिया स्रोत माना जा रहा है. ये गवाह एक स्थानीय सर्विस प्रोवाइडर है, जिसका सामना हमले के तुरंत बाद आतंकवादियों से हुआ था. उसने घटनाक्रम को समझने में मदद करने वाली अहम जानकारी दी है.
चश्मदीद के अनुसार, NIA ने दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया है जो आतंकियों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहे थे. हमले के दौरान दोनों स्थानीय बैसरन घाटी में मौजूद थे और कथित तौर पर हमले के वक्त आतंकियों का सामान संभाल रहे थे.
बताया जा रहा है कि आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान है जो कि जम्मू-कश्मीर में तीन अन्य आतंकी घटनाओं में वांछित है, जिनमें जेड- मोड़ सुरंग निर्माण एजेंसी पर हुआ हाई-प्रोफाइल हमला शामिल है.
बता दें कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाते हुए हमला किया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में ज्यादातर लोग पर्यटक थे. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा की एक विंग, द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी. इस आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, पाकिस्तानी राजनयिकों को निष्कासित करना और अटारी-वाघा सीमा को बंद करना शामिल था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





