छत्तीसगढ़

मोंगरापाली की महिलाओं ने दिया नशा मुक्ति का सशक्त संदेश, अवैध शराब बेचने वाले को रंगे हाथों पकड़ा

Nil dhankar
20 May 2025 10:44 AM IST
मोंगरापाली की महिलाओं ने दिया नशा मुक्ति का सशक्त संदेश, अवैध शराब बेचने वाले को रंगे हाथों पकड़ा
x

सराईपाली। आदर्श ग्राम सराईपाली (मोंगरापाली), की जागरूक महिलाओं ने समाज सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए 'शराब मुक्त ग्राम' अभियान को सशक्त रूप दिया है। इन महिलाओं ने मिलकर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा और मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया। इस घटनाक्रम की तस्वीरें अब पूरे क्षेत्र में सराहना बटोर रही हैं।

इन बहादुर महिलाओं का यह साहसिक कदम न केवल गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति की शुरुआत भी है। जहां नशा कई घरों को तबाह कर रहा है, वहीं इन महिलाओं ने यह साबित किया है कि सामूहिक एकता और जागरूकता से किसी भी बुराई का अंत किया जा सकता है।

इस अभियान के ज़रिए उन्होंने समाज को एक साफ़ और सशक्त संदेश दिया है — कि महिलाएं अगर ठान लें, तो कोई भी परिवर्तन असंभव नहीं। गांव की यह पहल निश्चित ही अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी।

Next Story
null