छत्तीसगढ़
साईं दर्शन आवासीय जोरा समिति परिसर में महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई आंवला नवमी
Nil dhankar
1 Nov 2025 10:30 AM IST

x
रायपुर। साईं दर्शन आवासीय जोरा समिति परिसर में आज सभी महिला मंडल ने सामूहिक रूप से आंवला नवमी का पूजन एवं आयोजन किया। महिला मंडल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह दिन भगवान विष्णु की भक्ति एवं आंवले के पूजन का विशेष दिन माना जाता है।
हिंदू धर्म में आंवला नवमी का अत्यंत शुभ और पावन महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है तथा आंवले के वृक्ष की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
Next Story





