छत्तीसगढ़
महिला की अंधेकत्ल का खुलासा: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी से उपजी सुपारी किलिंग
Shantanu Roy
25 Sept 2025 7:15 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी (नगपुरा) में 20 सितंबर को पत्थर से कुचली गई महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इसे अंधेकत्ल मानकर जांच शुरू की और अब इस सनसनीखेज हत्या का राजफाश कर दिया है। मामला ठगी और धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ निकला, जहां नौकरी लगाने के नाम पर वसूले गए पैसों की शिकायत करने पर महिला की हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने इस पूरे मामले को सुपारी किलिंग करार देते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्थर से कुचले शव की हुई पहचान
20 सितंबर को ग्राम टेमरी में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव का चेहरा बुरी तरह पत्थर से कुचला गया था ताकि पहचान छिपाई जा सके। नगपुरा चौकी पुलिस ने मर्ग क्र. 87/2025 व अपराध क्र. 402/2025 धारा 103 बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एफएसएल टीम और प्रशिक्षु आईपीएस भी पहुंचे। जांच के दौरान शव की पहचान गंगोत्री उर्फ गंगा जांगड़े (निवासी ग्राम दादर, हाल पोटिया चौक दुर्ग) के रूप में हुई।
नौकरी के नाम पर वसूली और दबाव
पुलिस विवेचना से पता चला कि गंगोत्री जांगड़े पिछले 7-8 महीनों से दो लोगों के संपर्क में थी। वह उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर लगातार रकम देती आ रही थी। लेकिन नौकरी न मिलने से परेशान होकर उसने आरोपियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। 19 सितंबर को गंगोत्री ने आरोपी को चेतावनी दी कि यदि अगले दिन तक नौकरी का इंटरव्यू नहीं हुआ तो वह पुलिस में शिकायत कर देगी। इससे घबराकर आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।
विडियो कॉल पर बनी हत्या की योजना
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथी निर्भय जांगड़े निवासी जालबांधा को गंगोत्री की हत्या के लिए एक लाख रुपए देने का सौदा किया। यह रकम निर्भय के ग्रामीण बैंक खाते में ट्रांसफर भी की गई। साजिश में हेमलता बंजारे भी शामिल हुई। तीनों ने विडियो कॉल कॉन्फ्रेंसिंग कर हत्या की योजना बनाई। हेमलता के खाते में भी पूर्व में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी।
ढाबे के बहाने बुलाकर की हत्या
योजना के मुताबिक 19 सितंबर की रात आरोपी ने गंगोत्री को ढाबे चलने के बहाने घर से बाहर बुलाया। रात करीब 9 बजे निर्भय और उसका साथी उसे बाइक से लेकर निकले। टेमरी पहुंचने पर निर्भय ने बेल्ट निकाला और साथी ने गंगोत्री को जमीन पर पटक दिया। बेल्ट और चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छुपाने के लिए चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया।
लूट और सबूत छुपाने की कोशिश
हत्या के बाद मृतका के आभूषण उतार लिए गए, लेकिन वे आर्टिफिशियल होने के कारण बाद में पर्स सहित फेंक दिए गए। गंगोत्री का मोबाइल निर्भय ने अपने पास रखा और बाद में दोस्तों को घटना बताकर छुपाने दे दिया। आरोपी ढाबे में खाना खाकर बाफना टोल प्लाजा होते हुए कातुल बोर्ड लौट आए। हत्या में प्रयुक्त बाइक (सीजी 07 डीवाई 4975) को भी आरोपी ने एक मित्र के पास छुपा दी।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद 25 सितंबर को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें
निर्भय जांगड़े, 19 वर्ष, निवासी जालबांधा खैरागढ़
जयदीप साहू, 19 वर्ष, निवासी कातुल बोर्ड दुर्ग
मनीष बंजारे, 19 वर्ष, निवासी आशा नगर दुर्ग
पवन कुमार सिंह, 18 वर्ष, निवासी कातुल बोर्ड भिलाई
हेमलता बंजारे, 38 वर्ष, निवासी कातुल बोर्ड भिलाई
पुलिस ने इनके खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, साक्ष्य छुपाने, लूट और अपराधी को संरक्षण देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित स्थलों पर रवाना की गई है। जल्द ही उन्हें भी हिरासत में लेने की संभावना जताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई तेज कार्रवाई से यह सनसनीखेज हत्या का मामला मात्र पांच दिनों में सुलझ गया। एफएसएल टीम की रिपोर्ट और डिजिटल ट्रांजैक्शन के सबूतों ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने में मदद की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





