छत्तीसगढ़
आयुष्मान कार्ड से अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित करने के निर्देश
Shantanu Roy
25 Sept 2025 6:59 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संभागायुक्त महादेव कांवरे की अध्यक्षता में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खरोरा महासमुंद के कॉन्फ्रेंस सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद एवं संबद्ध चिकित्सालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मरीजों एवं छात्र-छात्राओं के छात्रावास से संबंधित कठिनाईयों का समाधान करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अधिष्ठाता शा.चि.महा. महासमुन्द डॉ रेणुका गहिने, संयुक्त संचालक सह-अधीक्षक अस्पताल डॉ बसंत माहेश्वरी, प्राध्यापक फिजियोलॉजी विभाग डॉ. अलख राम वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, कार्यपालन अभियंता पी.डब्लू.डी सी.एस. चन्द्राकर, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय कुमार चैधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के संबंद्ध चिकित्सालय में बायोप्सी एवं कल्चर जांच आरंभ किया गया है जिसका दर निर्धारण करने हेतु सहमति बनी। साथ ही चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाए जाने, मरीजों के सुविधाओं को बढाते हुए बिस्तरों की संख्या, वार्डों में मरीजों के परिजन के बैठने हेतु टेबल आदि व्यवस्था करने हेतु निर्णय लिया गया है। आयुष्मान कार्ड के अतंर्गत मरीजों को ईलाज में अधिक से अधिक लाभ मिलने हेतु कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी में वृद्धि, मरीजों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था हेतु वॉटर कूलर लगाने, वाटर एटीएम को सुधरवाने पर सहमति देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्णय लिया। अन्त में स्व. डॉ राकेश परदल, सदस्य प्रबंधकारिणी समिति को विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान करते हुए बैठक को समाप्त किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





