छत्तीसगढ़
ब्लाइंड मर्डर मामलें में बड़ा खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति निकला आरोपी
Shantanu Roy
25 Sept 2025 6:17 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। छाल पुलिस ने एक अंधे कत्ल का राजफाश कर पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। ग्राम ऐडुकला की रहने वाली 26 वर्षीय शारदा श्रीवास की मौत को शुरू में आकस्मिक समझा गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हकीकत सामने आई कि उसकी मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि हत्या है। इसी सुराग ने मामले को नया मोड़ दिया और पुलिस ने गुत्थी को सफलतापूर्वक सुलझाया ।
जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को शारदा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसके पिता और भाई उसे सीएचसी कटघोरा ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 23 सितंबर को यह मर्ग डायरी जांच के लिए थाना कटघोरा से थाना छाल को सौंपी गई। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने बारीकी से जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति "होमीसाइडल" पाई गई। इस खुलासे के बाद मायके पक्ष व गांव के लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि मृतका का पति धनेश्वर श्रीवास अक्सर उससे मारपीट करता था।
पुलिस ने संदेह के घेरे में आए पति से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि 3 सितंबर की रात खाने में हुए विवाद पर उसने हाथ-पैर से पत्नी की जमकर पिटाई की थी। चोटों से उसकी हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। छाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से क्राइम सीन री-क्रिएट कराया, महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आरोपी के कबूलनामे की वीडियो फोटोग्राफी भी की। इसके बाद आरोपी धनेश्वर श्रीवास को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में इस सनसनीखेज खुलासे में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ एएसआई शिव कुमार खरे, प्रधान आरक्षक शंभू पांडेय, शंकर सिंह और आरक्षक भूपेश राठिया की सराहनीय भूमिका रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





