छत्तीसगढ़

डुंडा के पास काम वाली बाई की लाश मिली

Nil dhankar
23 July 2026 5:53 PM IST
डुंडा के पास काम वाली बाई की लाश मिली
x

रायपुर। मुजगहन क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का शव कॉलोनी के खुले प्लॉट में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। शव का पंचनामा कर घटना की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर मुजगहन थाना क्षेत्र के डुंडा, स्वागत विहार कॉलोनी के खुले प्लॉट में महिला की लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी और रायपुर पश्चिम जोन डीसीपी राॅबिनसन गुरिया पहुंचे थे।

पुलिस जांच में मृतिका की पहचान सुभद्रा साहू 35 वर्ष के रूप में की गई है। मृतिका बोरिया कला की रहने वाली थी और घरों में काम करती थी। आज भी काम के लिए निकली थी। इसी बीच उसकी लाश डुंडा इलाके के स्वागत विहार कॉलोनी के खुले प्लॉट में मिली। तत्काल इसकी सूचना मुजगहन पुलिस को दी गई।

Next Story