छत्तीसगढ़
रायपुर में महिला का मर्डर, अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश
Shantanu Roy
26 March 2025 3:42 PM IST

x
आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में चम्मच घुसाया
Raipur. रायपुर। रायपुर में एक शादीशुदा महिला के बॉयफ्रेंड ने तीसरे अफेयर के शक में उसकी हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बॉयफ्रेंड को लगता था कि महिला अपने पति और उसके अलावा किसी तीसरे व्यक्ति के साथ भी रिलेशन में है। महिला ने जब बॉयफ्रेंड से बात करना बंद किया तो वह नाराज हो गया। उसने चम्मच से महिला के गले, प्राइवेट पार्ट और शरीर के कई जगहों पर हमला करके हत्या कर दी। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में उरला CSP पूर्णिमा लांबा ने बताया कि मृतक महिला ममता(बदला हुआ नाम) विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस को 23 मार्च को महिला की लाश धरसींवा इलाके के मोहदी गांव के खेत में पड़ी मिली। बॉडी के गले, गुप्तांग, जांघ और शरीर के अन्य जगहों में चोट के निशान थे। जांच पड़ताल के बाद पता चला विधानसभा थाना में 22 मार्च को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
इस मामले में पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि ममता का एक 17 साल के नाबालिग के साथ अफेयर था। लेकिन बीते कई दिनों से उसने नाबालिग के साथ बातचीत बंद कर दी थी। जिस वजह से नाबालिग से उसका विवाद भी हुआ। नाबालिग को शक था कि महिला का किसी तीसरे व्यक्ति के साथ अफेयर चालू हो गया है। महिला उसे और अपने पति को धोखा दे रही है। इस बात से वह नाराज था। CSP ने बताया कि नाबालिग ने 20 तारीख को ममता को बातचीत के बहाने बुलाया। फिर उसे बाइक में बैठ कर अपने दोस्त समीर निषाद के साथ धरसींवा इलाके के मोहदी गांव ले गया। वहां उसने महिला के गले पर चम्मच से वार कर दिया। जब महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। तो उसने शरीर के कई हिस्सों में वार किया। जिससे महिला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी इतना शातिर था कि हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने रेप के बाद हत्या दिखाने के लिए पूरी तैयारी की। उसने महिला के गुप्तांग में वार किया। जिससे खून निकलने लगा। इसके अलावा उसने महिला के अंडरवियर को भी उतार दिया। लाश के निचले हिस्से के कपड़े उतार कर उसे अर्धनग्न कर दिया। जिससे पुलिस को लगे की किसी ने महिला की रेप के बाद हत्या की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला के दो बच्चे हैं। जो करीब 5 और 7 साल के है। महिला अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी। फिलहाल पुलिस ने महिला की लाश का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग और उसके दोस्त समीर निषाद को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है।
Tagsरायपुर मर्डरमहिला की हत्याअर्धनग्न शवअपराध स्थलपुलिस जांचहत्या का मामलासंदिग्ध मौतफॉरेंसिक रिपोर्टछत्तीसगढ़ में अपराधकानून और व्यवस्थाRaipur MurderWoman Found DeadSemi-Naked BodyCrime ScenePolice InvestigationHomicide CaseSuspicious DeathForensic ReportCrime in ChhattisgarhLaw and Orderछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





