छत्तीसगढ़
अंडरवर्ल्ड स्टाइल में वसूली और ज़मीन कब्ज़ा! CBI के रडार पर अभिषेक माहेश्वरी
Shantanu Roy
26 March 2025 3:14 PM IST

x
CBI ने अभिषेक माहेश्वरी का घर किया सील
Raipur. रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की टीम ने छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों दिल्ली, भोपाल और कोलकाता के 60 जगहों पर छापा मारा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके दो ओएसडी रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी सेक्रेटरी रही सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और 4 आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर जांच जारी है।
कांग्रेस के लिए काम करते थे माहेश्वरी
बता दे कि तत्कालीन एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चहेते अफसरों में से एक थे। बघेल ने उन्हें रायपुर की कमान सौंप रखी थी, जिले के किसी भी थाने में उनसे पूछे बिना एक पत्ता नहीं हिलता था। माहेश्वरी के ऊपर यह भी आरोप है कि उन्होंने दर्जनों फर्जी एफआईआर करवा निर्दोष व्यक्तियों को जेल भेजा है, इसके साथ ही उनके दूत रहे निरीक्षक गिरीश तिवारी अंडरवर्ल्ड की तर्ज़ पर जमीन कब्ज़ा विवाद, पैसा लेन–देन जैसे बड़े मामलों को निपटा कर पैसा समेट माहेश्वरी तक पहुंचाने का कार्य करते थे। माहेश्वरी ने कांग्रेस शासनकाल में अवैध फोन टैपिंग, पुलिस तंत्र के दुरुपयोग सहित सट्टेबाजों से पैसा वसूली व कई ऐसे आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया है।
ASP संजय ध्रुव और दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर भी टीम ने दबिश दी है। रायपुर, दुर्ग और भिलाई में 10 से अधिक टीमें कार्रवाई कर रही है। पूर्व सीएम के भिलाई-3 पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित घर, IPS अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित निवास और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पर दस्तावेजों की जांच जारी है। भूपेश के घर के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थक कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हो गई। भिलाई में देवेंद्र यादव की मां ने सीबीआई की कार्रवाई का विरोध किया।
उन्होंने करीब घंटे भर टीम को घर के अंदर जाने नहीं दिया। टीम ने विधायक की मां को समझाइश दी, जिसके बाद कार्रवाई जारी है। बता दें कि देवेंद्र यादव शहर से बाहर दिल्ली गए हुए हैं। भिलाई स्थित IPS अभिषेक पल्लव के घर पर CBI पूछताछ कर रही है। पल्लव ड्यूटी के लिए निकलने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही टीम ने दबिश देकर उनको घर में ही रोक लिया। सीबीआई की टीम रायपुर स्थित IPS अभिषेक माहेश्वरी के घर भी दबिश दी, लेकिन इस दौरान वहां कोई नहीं था। जिसके बाद टीम ने माहेश्वरी के घर को सील कर दिया है।.इसके अलावा रायपुर में हवलदार राधाकांत पांडे और संदीप दीक्षित के यहां भी कार्रवाई जारी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी रहे मनीष बंछोर के भिलाई-3 स्थित घर में लगा ताला तोड़कर टीम अंदर घुसी। यहां जांच चल रही है। मनीष बंछोर अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गए हुए हैं।
TagsCBI छापाअभिषेक माहेश्वरीएडिशनल एसपीभूपेश बघेलभ्रष्टाचारअवैध फोन टैपिंगफर्जी एफआईआरवसूलीजमीन कब्जापुलिस दुरुपयोगसट्टेबाजी रैकेटराजनीतिक गठजोड़CBI RaidAbhishek MaheshwariAdditional SPBhupesh BaghelCorruptionIllegal Phone TappingFake FIRExtortionLand GrabbingPolice MisuseBetting RacketPolitical Nexusछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





