छत्तीसगढ़

लात से महिला को मारा, रायपुर रेलवे स्टेशन की घटना, इंसानियत शर्मशार

Nil dhankar
15 Jun 2026 3:56 PM IST
लात से महिला को मारा, रायपुर रेलवे स्टेशन की घटना, इंसानियत शर्मशार
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक महिला के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटते और लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

घटना रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील क्षेत्र में हुई, जहां उस समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके बावजूद किसी ने महिला को बचाने या बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला खुद को बचाने का प्रयास कर रही है लेकिन युवक लगातार उसके साथ मारपीट करते रहते हैं।

स्टेशन के आसपास मौजूद लोग पूरी घटना देखते रहे, जबकि कुछ लोग वीडियो बनाते नजर आए। घटना के दौरान महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। यही वजह है कि वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल युवक और महिला के बीच विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ और मामला मारपीट तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


Next Story