छत्तीसगढ़

रौंदने के लिए हाथी ने दौड़ाया, रायगढ़ में महिला घायल

Nilmani Pal
25 March 2026 9:28 AM IST
रौंदने के लिए हाथी ने दौड़ाया, रायगढ़ में महिला घायल
x

रायगढ़। जिले में हाथियों का दल रात के समय खेतों तक पहुंचने लगा है। खेतों में लगी धान की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों ने 8 किसानों की फसल रौंदकर खराब कर दिया। वहीं जिले के जंगलों में 101 हाथी विचरण कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में 98 हाथियों का दल अलग-अलग जंगलों में विचरण कर रहा है। सोमवार की रात को हाथियों का दल ग्रामीणों के खेतों में घुस गया और 8 किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ। बोरो रेंज के चाल्हा में 1 किसान की धान फसल, धरमजयगढ़ बरतापाली में 1 किसान की फसल, माढरमार और आमापाली में 5 फसल, भंडरीमुड़ा में 1 किसान की फसल रौंदा। रात में खेतों में हाथियों की आने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और वन अमला खदेड़ने पहुंचे।

लेकिन हाथी वहीं डटे रहे और काफी फसल को नुकसान करने के बाद सुबह होने से पहले जंगल की ओर चले गए। नुकसान हुई फसल का आंकलन वन अमला कर रहा है, उसके बाद मुआवजा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। धरमजयगढ़ वन मंडल के ओंगना में रहने वाली भारती यादव और कुछ महिलाएं महुआ बिनने जंगल गई थीं। अचानक एक हाथी से उनका सामना हो गया। हाथी ने उन्हें दौड़ाया, जिससे महिला घायल हो गई। उनके चेहरे पर चोट लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Next Story