छत्तीसगढ़

चुनरी के सहारे फंदे पर झूली महिला, सदमे में परिजन

Nilmani Pal
7 Oct 2025 1:55 PM IST
चुनरी के सहारे फंदे पर झूली महिला, सदमे में परिजन
x
छग

कोरबा। दर्री स्थित पुष्प पल्लव कॉलोनी में एक कामकाजी महिला मंजू राव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की खिड़की से लटका मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, मंजू राव का शव चुनरी के सहारे लटका हुआ था। उनके पति सुनील राव ने बताया कि रात को खाने के बाद सभी सो गए थे। बाद में उन्हें पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने परिजनों और पड़ोसियों को सूचित किया। तुरंत एक डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में पति ने कहा कि उनके बीच सब ठीक था कोई विवाद नहीं था। वहीं मायके वालों ने भी कहा कि शादी के बाद से सब ठीक था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। परिजन इस घटना के पीछे की वजह जानना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें किसी प्रकार के संदेह का कोई कारण नहीं मिला था। मृतिका मंजू के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है और एक छोटा बच्चा है। दर्री थाना पुलिस ने इस मामले में मार्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।


Next Story
null