छत्तीसगढ़

महिला के साथ 4 लाख की धोखाधड़ी, कियोस्क शाखा को सील कर सकती है पुलिस

Nilmani Pal
10 Nov 2025 4:32 PM IST
महिला के साथ 4 लाख की धोखाधड़ी, कियोस्क शाखा को सील कर सकती है पुलिस
x
छग

रायगढ़। कियोस्क शाखा का संचालन करने वाले शख्स ने 4 लाख से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। महिला का दो बार अंगूठा लगाकर अपने खाते में रुपए ट्रांसफर करा लिया और जब महिला को इसकी जानकारी हुई, तो अपना शाखा बंद कर फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबि ग्राम सक्ता की रहने वाली सत्यभामा सिदार 30 साल की मां रूपवती सिदार को भू-अर्जन का करीब 54 लाख रुपए कंपनी से मिला था। तब उसकी मां ने सत्यभामा के खाते में 15 लाख रुपए ट्रांसफर कर दी थी।

मिलूपारा में छिरवानी का रहने वाला नरेन्द्र बेहरा कियोस्क शाखा का संचालन करता था। ऐसे में जब सत्यभामा रुपए निकालने के लिए नरेन्द्र बेहरा के कियोस्क शाखा में जाती थी। इस दौरान नरेन्द्र बेहरा उसे दो बार अंगूठा लगाने के लिए कहता था और उसी समय अपने खाते में रुपए ट्रांसफर कर लेता। नरेन्द्र ने 17 सितबंर 2020 को 3 लाख, 28 सितबंर 2020 को 1 लाख 50 हजार और 6 दिसबंर 2020 को 12 हजार 500 रुपए को निकाला लिया।

इसके बाद सत्यभामा ने खाते की रकम की जांच की तो उसे पता चला कि 4 लाख 62 हजार 500 रुपए उसके खाते से नरेन्द्र ने अपने खाते में रुपए ट्रांसफर किया है। जिसके बाद उसने नरेन्द्र बेहरा को रुपए वापस करने कहने लगी। जहां नरेन्द्र बेहरा ने उसका रुपए वापस नहीं किया। वहीं उसके बड़े पिता राम सिंह सिदार व बड़े भाई हलधर सिदार को शराब पीलाकर उनके खाते से भी उसने रुपए निकाल लिया है।


Next Story
null