छत्तीसगढ़

महिला ने की खुदकुशी, तालाब में तैरती मिली लाश

Nilmani Pal
15 Nov 2021 3:07 PM IST
महिला ने की खुदकुशी, तालाब में तैरती मिली लाश
x
छग न्यूज़

दुर्ग। जिले के भिलाई के एक तालाब में महिला की तैरती लाश मिली है। आसपास के लोगों का कहना है कि महिला की हत्या कर उसे तालाब में फेंका गया है। वहीं छावनी पुलिस का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है। मिली जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र के वैकुंठधाम तालाब में सोमवार सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

छावनी थाने के एसआई नरेश सारवा ने बताया कि महिला का नाम बुसरो बानो (45) था। करीब 6 साल पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वह कैंप 2 सुरेश किराना स्टोर के सामने अकेली रहती थी।उसकी कोई संतान नहीं थी। उसे गंभीर बीमारी थी और लगभग 5 सालों से वह उसका इलाज भी करा रही थी। पुलिस के मुताबिक बीमारी से तंग आकर ही महिला ने खुदकुशी की।


Next Story