छत्तीसगढ़

नदी में कूदकर महिला ने की खुदकुशी

Nilmani Pal
2 Sept 2024 2:49 PM IST
नदी में कूदकर महिला ने की खुदकुशी
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। बिलासपुर में रविवार को ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला जान देने के लिए अरपा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और SDRF की टीम लापता महिला की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला गहराई में समा गई है, जिससे अभी तक नहीं मिली है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। City Kotwali Police Station

मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा में रहने वाली साहिला चंद्राकर का ससुराल चकरभाठा में है। वह अपने पति सुनील वाधवानी के साथ रहती है। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे।

लापता महिला की बड़ी बहन सोनी मानिकपुरी ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुरालवालों ने साहिला पर पैसे और गहने चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद वह मायके आ गई थी। वह 2 दिनों से टिकरापारा में रह रही थी। रविवार की देर शाम साहिला का पति सुनील से फिर विवाद हुआ था।


Next Story